बागेश्वर। रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए भारतीय रेडक्रॉस समिति ने स्वर्गाश्रम में वृहद पौधारोपण एवं राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे, रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।


