Latest Posts

पेयजल समस्या को लेकर भिकियासैंण में विशाल प्रदर्शन, भूख हड़ताल और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी


अल्मोड़ा। पेयजल समस्या और अधूरी सड़क परियोजनाओं को लेकर शुक्रवार को भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में क्षेत्रीय जनता ने विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 60 गांवों के लोगों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण पहले तहसील बैरियर पर एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस की शक्ल में बड़ियाली बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील परिसर में आयोजित सभा के बाद उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में नौला-मानिला देवी पेयजल योजना को पूर्ववत संचालित रखने, गांवों की पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार, नौला एवं डोब पंप हाउस में स्टेबलाइजर लगाने तथा क्षेत्र की तीन अधूरी सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि 14 जुलाई तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता तहसील मुख्यालय पर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का निर्णय भी लागू किया जाएगा। प्रदर्शन और सभा में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता तुला सिंह तड़ियाल, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.