Latest Posts

प्लस अप्रोच फाउंडेशन ने तीन जरूरतमंद परिवारों को दिया नया आशियाना


अल्मोड़ा। खत्याड़ी क्षेत्र के तीन जरूरतमंद परिवारों के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया। प्लस अप्रोच फाउंडेशन के ‘सपनों का घर, जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए’ अभियान के तहत जर्जर मकानों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने तीनों लाभार्थी परिवारों को उनके नवीनीकृत मकानों की चाबियां सौंपीं। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य केवल भवनों की मरम्मत कराना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार उपलब्ध कराना है। लंबे समय से जर्जर मकानों में रहने को मजबूर परिवारों के लिए यह पहल किसी सपने के साकार होने जैसी रही। मकानों के जीर्णोद्धार के बाद लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए फाउंडेशन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्लस अप्रोच फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जाने वाले ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने संस्था से भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने का आग्रह किया। तीनों मकानों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य का संचालन मनोज सनवाल के निर्देशन में किया गया। फाउंडेशन की टीम ने लगातार क्षेत्र में कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप मकानों को सुरक्षित और रहने योग्य बनाया। संस्था का कहना है कि ‘सपनों का घर’ अभियान आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में जिले के अन्य जरूरतमंद परिवारों तक भी इसे पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने भी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया। इस अभियान को सफल बनाने में आशीष वर्मा, ललित लटवाल, रवि रौतेला, बी.एस. मनकोटी, डॉ. जी.सी. दुर्गापाल, गिरीश खोलिया, विनीत बिष्ट, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी, हरीश कनवाल, आनंद कनवाल, राजेश भोज सहित फाउंडेशन के सदस्यों और सहयोगियों का योगदान रहा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.