Latest Posts

बाइक समेत खाई में गिरा व्यक्ति, अग्निशमन टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

–
अल्मोड़ा। मंगलवार को धार की त्यूनी मस्जिद के पास सेना क्षेत्र की ओर जा रहे मार्ग पर एक व्यक्ति बाइक समेत खाई में गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की अग्निशमन एवं राहत इकाई मौके के लिए रवाना हुई और घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया। घायल की पहचान दिनेश चंद्र (52) के रूप में हुई। वह बाइक समेत सड़क से नीचे खाई में गिर गया था। अग्निशमन एवं राहत दल ने स्ट्रेचर की सहायता से घायल को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू के दौरान एनटीडी चौकी का पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा। अग्निशमन रेस्क्यू टीम में एलएफएम अजब सिंह, फायर स्टेशन चालक विपिन बडोला तथा फायरमैन मोहम्मद अशरफ, दीपक सामंत और नीरज कुमार शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.