Latest Posts

बाल अधिकारों की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक


रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और सीडीओ दिवेश शासनी के निर्देश पर बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल अधिकारों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ ही उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के शोषण, हिंसा या संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 का तत्काल उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.