Latest Posts

बिजली बिलों की गड़बड़ी पर डीएम ने लगाई फटकार


बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में सड़क, आधारभूत ढांचा, बिजली, पेयजल, आपदा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बिजली बिलों में मिल रही विसंगतियों पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने नाराजगी जताते हुए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर सभी बिजली बिलों की जांच कर त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता से अनावश्यक या अतिरिक्त भुगतान नहीं कराया जाए। तय समय सीमा के बाद भी लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का गंभीरता से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने और आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ प्रभावी समाधान करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान सीएम हेल्पलाइन और ‘हैलो बागेश्वर’ पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए सीएम हेल्पलाइन पर शत-प्रतिशत कॉलिंग सुनिश्चित करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.