Latest Posts

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर प्रदेश में तीसरे स्थान पर


रुद्रपुर। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में ऊधम सिंह नगर ने प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, योजनाओं की निगरानी और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले को सम्मानित किया गया। देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, ज्योति प्रसाद गिरोला और निदेशक सुशील कुमार ने ऊधम सिंह नगर को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। जिले की इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों को दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने जिलाधिकारी, सीडीओ समेत अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आगामी वर्ष ऊधम सिंह नगर के प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने की उम्मीद जताई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.