Latest Posts

बैंक कर्मचारी बोले, पांच दिन का कार्यदिवस लागू करो


रुड़की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने को लेकर प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस शाखा और केनरा बैंक मकतूलपुरी के बाहर प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन में यूनियन से संबद्ध एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनएफईबी और आईएनबीओसी आदि संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कहा कि वर्ष 2023 में बैंक समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और सरकार की ओर से सैद्धांतिक रूप से पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में निर्णय नहीं लिया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.