Latest Posts

ब्राह्मण जागृति संस्था की नई कार्यकारिणी घोषित


हरिद्वार। सामुदायिक केंद्र भेल के प्रांगण में ब्राह्मण जागृति संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद ने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए सर्वप्रथम विश्वास जरूरी है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सभी को साथ लेकर चलेंगे तभी संस्था चलेगी। अगले दो वर्षों तक चुनी गई नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पं. शिवकुमार शर्मा, सचिव पं. संजय शर्मा, उपाध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पं. गोपाल शर्मा, आय व्यय निरीक्षक पं. कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव पं. अंकित शर्मा, पं. विवेक शर्मा, और कार्यकारिणी सदस्य पं. विवेक कौशिक, पं. मनोज शर्मा, पं. रमेश पांडे, पं. उज्जवल मणि त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त सचिव पं. संजय शर्मा ने अपने नए कार्यकाल में समाज के उत्थान एवं सदस्यों के बीच प्यार और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पं. शिवनाथ तिवारी, वंदना भारद्वाज, सोनिया शर्मा, मनु चौबे, सुशील त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.