Latest Posts

भड़काऊ बयानों की निष्पक्ष जांच और रासुका में कार्रवाई की मांग


रुद्रपुर। कथित भड़काऊ बयानों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। विहिप ने 26 अगस्त को कुछ उलेमाओं और धार्मिक वक्ताओं की ओर से हिन्दू समाज और उत्तराखंड सरकार को कथित तौर पर चेतावनी दिए जाने का आरोप लगाते हुए इन बयानों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कथित बयानों से सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने उपलब्ध वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों की जांच कराने के साथ ही संबंधित मौलाना और आयोजन समिति की भूमिका की पड़ताल की मांग की।विहिप ने कहा कि जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने गंभीर स्थिति पाए जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग भी की। विहिप ने संबंधित मौलाना और जुलूस आयोजक कमेटी के बैंक खातों, संपत्तियों और वित्तीय स्रोतों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने का अनुरोध किया। साथ ही कथित विदेशी फंडिंग की भी जांच की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री राजेंद्र सिंह मेहरा, रमेश बिष्ट, सुल्तान सिंह, अजय पाल, आशीष गंगवार, सुखदेव दास गुप्ता, जयंत मंडल, चंद्रपाल, चंद्रशेखर जोशी, सचिन शर्मा और शिवम मौर्य आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.