Latest Posts

भाकियू (टिकैत) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याएं बताईं। गढ़वाल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि अगस्त 2025 में बहादराबाद टोल प्लाजा पर घरेलू सोलर सब्सिडी, मुफ्त बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दिया गया था। उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दिनों-दिन पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को खेती करने में भी घाटा हो रहा है। किसानों को डीजल का दाम कर मुक्त होना चाहिए। तहसील में पटवारी मिलते नहीं हैं उन्हें सप्ताह के तीन दिन तहसील में बैठकर किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, रवि कुमार, पंकज चौधरी, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विकेश सिंह, फिरोज अहमद, सतीश कुमार, अरशद, सुखराम पाल आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.