Latest Posts

भाजपा की बूथ बैठक में चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान


रुद्रपुर। भाजपा मंडल दिनेशपुर की ओर से सोमवार को बूथ कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है। आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा। विधायक पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई।
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसमें प्रत्येक बूथ से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, जिला मंत्री विश्वजीत मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, संजय शाह, सुब्रोतो गोस्वामी, शेखर महलदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.