हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि विपक्ष के कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करना अलोकतांत्रिक है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की रैलियों से डरी हुई है।पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने पेपर लीक, राम मंदिर चंदे और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के प्रयोग का आरोप लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में भय और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदर्शन में महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, तरुण व्यास, उज्जवल वालिया, मोहन सिंह राणा, हिमांशु राजपूत, मार्कण्डेय सिंह, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, महावीर वशिष्ठ और शहाबुद्दीन अंसारी, मेहरबान खान, शादाब खान, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नंदन कुमार, शुभम जागरिया, नितिन यादव, सतीश दाबड़े, अज्जू खान, मंजू गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, आशीष प्रधान, यश शर्मा और दिनेश पुंडीर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


