ऋषिकेश। भानियावाला में विधायक बृजभूषण गैरोला ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने माजरीग्रांट में हैंड पंप बोरिंग का भी विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। विधायक गैरोला ने कहा कि आंतरिक सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। माजरी स्थित शिव मंदिर परिसर में हैंड पंप लगने से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। माजरी ग्रांट की प्रधान निशा देवी ने हैंड पंप की स्थापना पर खुशी जताई। इस सभासद ईश्वर रौथाण, मंगल सिंह, विक्रम सिंह नेगी, पंकज शर्मा, संतोषी बहुगुणा, चंद्रबल्लभ लखेड़ा, जगदीश स्याल, जगत राम, खुशी राम, जय सिंह,नथू राम, कमल सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार,जय प्रकाश, हरविंदर कौर आदि मौजूद रहे।


