Latest Posts

भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच


अल्मोड़ा। जनपद के विकासखंड भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सामान्य रोग, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य मौसमी बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने बताया कि भिकियासैंण में यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 9 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। इसके बाद चौखुटिया, धौलादेवी, द्वाराहाट, धौलछीना, लमगड़ा, सल्ट, देघाट, सोमेश्वर और रानीखेत में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 5 अगस्त 2026 तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.