Latest Posts

भूरारानी में बिजली समस्याओं पर ऊर्जा निगम ने किया निरीक्षण


रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-32 भूरारानी में लंबे समय से बनी बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को ऊर्जा निगम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। शहरी क्षेत्र होने के बावजूद ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति होने के कारण क्षेत्रवासी लो वोल्टेज, अघोषित कटौती और तकनीकी दिक्कतों से परेशान हैं। वार्ड पार्षद गौरव गिरी ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में हंस विहार फेस-1, हंस विहार फेस-2, डिवाइन पार्क, आनंदम कॉलोनी, फौजी मटकोटा समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी।ज्ञापन के क्रम में अधीक्षण अभियंता केके पंत और जूनियर इंजीनियर सुभाष शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा और पार्षद गौरव गिरी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को लो वोल्टेज, बार-बार होने वाली बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि इससे घरेलू उपकरण प्रभावित होने के साथ ही दैनिक जीवन भी बाधित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता पंत ने भरोसा दिलाया कि आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.