Latest Posts

मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की समीक्षा


  • देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की समीक्षा की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एप्पल मिशन के अंतर्गत सत्यापन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रूफ टॉप गार्डेनिंग को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों के सफल मॉडलों का अध्ययन करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री ने प्रदेश में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समयबद्ध तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए।
    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आगामी मई माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा (खरीफ)’ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही देहरादून में मई माह के अंत में प्रस्तावित उद्यान विभाग के एक्सपो की तैयारियों को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में आयोजित होने वाली प्रस्तावित खरीफ गोष्ठियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में सचिव कृषि डा0 एसएन पांडेय, अपर सचिव कृषि डॉ. आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक वंदना सिंह, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, निदेशक रेशम प्रदीप कुमार, सीईओ ओद्यानिकी बोर्ड नरेंद्र यादव, बागवानी निदेशक महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.