Latest Posts

मंत्री जोशी ने दिए मसूरी विधानसभा में विकास कार्य तेज करने के निर्देश


देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए। कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में हुई बैठक में मंत्री ने मसूरी में वेडिंग जोन के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। सुवाखोली के भुवनेश्वरी देवी मंदिर में सौन्दर्यीकरण, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण को तेज करने को कहा। उन्होंने न्यू कैंट रोड, नैशविला रोड तथा संतला देवी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रमुख चौराहों पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में सालावाला एवं पुरकुल में सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। मसूरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सही स्थान चिन्हित कर, मसूरी क्षेत्र के भवनों के वन-टाइम सेटलमेंट के प्रस्ताव नियमानुसार तैयार करने के निर्देश दिए। मसूरी समेत बिलासपुर कांडली, नैशविला रोड एवं कैनाल रोड की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने को भी कहा। बैठक में मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, ईई एनएच विजय कुमार, जलसंसथान के ईई सतेन्द्र पाल सिंह, राजीव सैनी, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र भण्डारी, एमडीडीए के ईई सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.