Latest Posts

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अनशन पर बैठे कर्मचारियों की मांग पर सार्थक चर्चा कर जूस पिलाकर अनशन तुड़ाया


देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश के जिलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई मजदूर संघ से जुड़े परिवारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई अभियान के साथ-साथ हरियाली भी बनी रहे इस दिशा में भी सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अनशन पर बैठे कर्मचारियों की मांग पर सार्थक चर्चा कर जूस पिलाकर अनशन तुड़ाया।
मंत्री ने कहा कि संघ की कुछ मांगों पर कार्यवाही कर ली गई है शेष मांगों पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, वर्षाकाल में सड़क मार्ग दुरूस्त रहें, लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े, सरकार इस दिशा में त्वरित व प्रभावी कदम उठा रही है।
इस अवसर पर मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गोस्वामी, संयुक्त निदेशक अवधेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक एसपी जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश महामंत्री राजपाल पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चैधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.