Latest Posts

मतगणना कर्मियों को फील्ड में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी


विकासनगर। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत मंगलवार को टाउन हॉल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रशिक्षकों ने भवन गणना की विस्तृत जानकारी दी और जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की रूपरेखा समझाई। प्रशिक्षण का उद्घाटन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान करना है ताकि आगामी जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। भवन गणना के साथ-साथ जनगणना से जुड़े प्रश्नों की सही समझ और उनका सटीक उत्तर दर्ज करने की विधि पर विशेष जोर दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चरणबद्ध तरीके से जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा, जिससे 25 अप्रैल से शुरू होने वाले प्रथम चरण में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.