ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने गुरुवार को अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें संजय सकलानी को अध्यक्ष, विजय रावत को सचिव और हिमांशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। खांड गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोटेरियन रवि प्रकाश ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। क्लब का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा करना है। क्लब की नई कार्यकारिणी इस कार्य को और बढ़ाने का काम करेगी। पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने क्लब की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा में पूर्ण रूप से मदद करना रहेगा। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। सचिव विजय रावत ने कहा कि क्लब प्रतिभावान युवाओं को जल्द सम्मानित करेगा। इस दौरान पंकज पांडेय, देवव्रत अग्रवाल, रवि कौशल, रोटरी रायल के अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, सचिव हरीश राणा, रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष दीपक तायल, माधवी गुप्ता, रेनू गुप्ता, बलवंत सिंह डंग, माधव अग्रवाल, अजय गर्ग, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजे नेगी ने किया।


