Latest Posts

मेलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा ; अतिक्रमण हटाने, पौधरोपण और चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर


हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को
मंडावर-छुटमलपुर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने मंडावर-छुटमलपुर से लेकर शिवालिक नगर और ज्वालापुर क्षेत्र तक विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सीमा पर मंडावर में करीब 204.19 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्वागत द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के साथ आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रोह नदी और पुरानी गंगनहर साइफन के डाउनस्ट्रीम में बन रहे पुल का जायजा लिया।उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। भाईचारा ढाबा से बीएचईएल बैरियर नंबर-6, शिवालिक नगर चौक और बीएचईएल मध्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। ज्वालापुर-ईदगाह-सुभाषनगर-पीएसी से शिवालिक नगर मार्ग के नवीनीकरण और आबादी वाले हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य की प्रगति भी देखी। मेलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर चौक और भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और फुटपाथ निर्माण पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी एआर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.