Latest Posts

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्तित तक पहुंचे: कैड़ा


बागेश्वर। प्रभारी एवं शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मथुरों-पाटली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक और सरलता से मिले। इसी उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘सेवा, सुशासन एवं विकास’ पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया।
समाज कल्याण विभाग ने पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए, जबकि बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट प्रदान की। उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं एमएसएमई के तहत 95.22 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित कई विभागों ने भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने भी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ये रहे मौजूद : इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, अनिल सिंह शाही, गीता ऐठानी, पूरन सिंह शाही, जनार्दन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक अमित सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.