Latest Posts

रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर रमेश चंद्र गैरोला को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित एसपीजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रमेश चंद्र गैरोला को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में नौ वर्षों की सराहनीय सेवाओं के लिए ‘प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह दूसरा अवसर है जब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे पहले वर्ष 2023 में एसपीजी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें ‘बेस्ट टेक्निकल ऑफिसर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने रमेश चंद्र गैरोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.