Latest Posts

राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने बनैगांव मेंर आपदा प्रभावित परिवार का हाल जाना


बागेश्वर। दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने बनैगांव पहुंचकर हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवार के क्षतिग्रस्त आवास का निरीक्षण किया तथा घटना में घायल हुए सभी लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री ने घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री के दौरे से पीड़ित परिवार को संबल मिला और उन्होंने सरकार से हरसंभव सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.