Latest Posts

रोटरी क्लब दून विकास ने डॉक्टरों को नवाजा


विकासनगर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब दून विकास ने नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को बद्री तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।क्लब के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो दिन-रात मानव सेवा में समर्पित रहते हैं। कोविड काल से लेकर सामान्य परिस्थितियों तक चिकित्सकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। कहा कि डॉक्टर्स डे केवल चिकित्सकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि समाज में उनके योगदान को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
इस मौके पर सभी डॉक्टरों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बद्री तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में रोटरी दून विकास के सचिव दीपक मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष सतीश जायसवाल, प्रदीप पोत्रा, राजीव चावला, अनिल जैन, दीपक मित्तल, अजय धमीजा, अजय राणा, अरुण शर्मा, अमित सोनी, रवि प्रकाश, रोहित गुप्ता, तरुण अरोड़ा, मयंक जैन मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.