Latest Posts

विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कसें कमर


बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस से अब लोगों का भरोसा उठ गया है। अब उक्रांद पर सबकी नजर टिकी है। पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में युवा नेता वरुण चंदोला ने कहा कि सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को लूटा जा रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा लीक हो रहे हैं। एक बेरोजगार किस तरह परीक्षा की तैयारी करता है और किसी तरह फार्म भरकर अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ता चाहता है, लेकिन सरकार ईमानदारी से परीक्षा तक नहीं करा पा रही है। नीट जैसी परीक्षा लीक हो गई है। लोगों को भाजपा के सिस्टम पर ही भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस व भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों के साथ अन्याय किया है। आज भी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है। अब युवा उनके साथ जुड़ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की भूमिका अहम होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जोशी तथा संचालन महामंत्री मनोज चौहान ने किया। इस मौके पर भाष्कर बोरा, भुवन कांडपाल, हीरा बल्लभ भट्ट, हीरा सिंह नेगी, पूरन सिंह रावत, पंकज भट्ट, मंजू कोरंगा, बीना दानू, भार्गव नेगी, गौरव जोशी आदि मोजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.