Latest Posts

विधायक ने सीएम को डोईवाला में व्याप्त समस्याएं बताई


ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र में सुसवा और सौंग नदी तट किनारे बाढ़ का खतरा पिछले कई सालों से बना हुआ है। ऐसे में डोईवाला विधायक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। मंगलवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सुसवा और सौंग नदी किनारे स्थित सीपेट, बडकली, सिमलास ग्रांट, चांडी प्लांटेशन, रानी पोखरी पेट्रोल पंप, रानीपोखरी हाट बाजार, महादेव खाला सहित अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार निर्माण की स्वीकृति दी जाएं, क्योंकि इन क्षेत्रों में बरसात के समय बाढ़ का खतरा बना रहता है और कई जगहों पर भू-कटाव भी हो रहा है। जिससे जन-धन की हानि की आशंका बनी है। उन्होंने कहा कि थानों क्षेत्र, मोजा रानीपोखरी, हल्द्वाडी और रामनगर डांडा में क्षेत्रवासी पेयजल समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें पेयजल योजनाओं के तहत नई पेयजल लाइन बिछाने की स्वीकृति दी जाए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर आंतरिक मार्गों की स्थिति काफी खराब है। इन सभी मार्गों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य करवाया जाए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.