Latest Posts

वीएल लाइट ट्रैप तकनीक का होगा व्यावसायीकरण, वीपीकेएएस ने किया लाइसेंस अनुबंध


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) ने किसानों तक आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी विकसित ‘वीएल लाइट ट्रैप’ तकनीक के व्यावसायिक उत्पादन एवं विपणन के लिए दून ट्रंक हाउस, अल्मोड़ा के साथ चार वर्ष की अवधि का प्रौद्योगिकी लाइसेंस अनुबंध किया है। संस्थान की ओर से बताया गया कि मंगलवार को हुए इस अनुबंध के तहत संबंधित फर्म निर्धारित नियमों के अनुरूप कम लागत वाले एवं पर्यावरण-अनुकूल कीट प्रबंधन उपकरण ‘वीएल लाइट ट्रैप’ का उत्पादन और वितरण करेगी। इससे किसानों को सुरक्षित, प्रभावी और टिकाऊ कीट नियंत्रण का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कहा कि कृषि अनुसंधानों का प्रभावी व्यावसायीकरण संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विकसित तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान बौद्धिक संपदा एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ, फसल सुरक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कांत मिश्रा तथा दून ट्रंक हाउस की ओर से मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सलमान उपस्थित रहे। संस्थान ने भविष्य में भी नवाचार आधारित कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास और उनके व्यावसायीकरण के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.