Latest Posts

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का प्रदर्शन


अल्मोड़ा। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य बाजार स्थित लोहे के शेर के पास एकत्र होकर व्यावसायिक सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शाह रिक्खु ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। उनका कहना था कि पहले सिलेंडर की कीमत 2194 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3187 रुपये हो गई है। व्यापारियों ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर छोटे चाय ढाबों और लघु कारोबार करने वालों पर पड़ रहा है। उनका आरोप था कि कई छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार से व्यावसायिक सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लगातार व्यापारी हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन में मनोज सिंह पवार, दीपक जोशी, मन्नू गुप्ता, दीपू कांडपाल, सुधीर गुप्ता, हरिकृष्ण खत्री, नितिन गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रमोद शाह, भानू शाह, रमेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.