Latest Posts

शिविर लगाकर पंजाबी महासभा ने किया रक्तदान


रुद्रपुर। क्रांतिकारी ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्र कर अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान कर शहीद ऊधम सिंह को याद किया। उन्हें श्रद्धांजलि दी। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जाधारी रणजीत सिंह नामधारी ने किया। शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल बत्रा, संरक्षक राजकुमार गुंबर, अध्यक्ष विजय अरोड़ा, मनोज वाधवा, हरीश बत्रा, जितिन ग्रोवर, जितेंद्र बत्रा, नवीन अरोड़ा, सुनील बत्रा, अतुल अरोरा, मोनिक बत्रा, किसान यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरसेवक सिंह, सरदार कुरतार सिंह, चेतना बत्रा, दीप्ति ग्रोवर, अनिल ग्रोवर, निधि बत्रा, सुनील रस्तोगी, ध्रुव पावन आदि उपस्थित थे।चिकित्सालय के डॉ. वीपी सिंह, रजनी बिष्ट, डॉ. निशा, राहुल गंगवार के दिशा निर्देशन में शिविर लगाया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.