Latest Posts

श्रमिक हितों को प्राथमिकता दे रही सरकार: विधायक चौहान


विकासनगर। हरबर्टपुर में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 500 श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हैं। सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सके। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मेहनतकश श्रमिक दिन-रात परिश्रम कर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि श्रमिक किट वितरण जैसे कार्यक्रमों से जरूरतमंद श्रमिकों को सीधे लाभ मिलता है और उन्हें दैनिक जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि श्रमिक परिवारों के लिए श्रम विभाग की ओर से की जा रही पहल सराहनीय है। श्रमिकों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, संतोष रावत, सभासद मेघश्याम शर्मा, सरिता थापा, विनोद कश्यप, नेहा, सुबीर दास, संदीप सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.