Latest Posts

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार


बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पांचवें चरण के आंदोलन के तहत मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने एक पाली का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करो, शोषण बंद करो और हमारी मांगें पूरी करो जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार बार-बार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वे केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष चंदनलाल, शाखा अध्यक्ष मदनलाल, महामंत्री तेजपाल, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल, रोहित, मोहन, अभिषेक, ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, रेखा देवी, दीपमाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.