Latest Posts

सरयू से पानी भरते समय मासूम नदी में बहा


बागेश्वर। सावन के पहले सोमवार को कपकोट में सरयू नदी से जल भरते समय आठ साल का मासूम तेज बहाव में बह गया। बच्चे को बचाने के लिए एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार लाहुर गांव निवासी कमला देवी अपने बेहतर शिक्षा के लिए दो बच्चों के साथ कपकोट के शिवालय वार्ड में किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार सुबह वह आसपास की महिलाओं के साथ शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची थीं। उनका आठ वर्षीय बेटा राकेश भी साथ था। सरयू नदी से जल भरते समय पैर फिसलने से राकेश तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बच्चा नदी में पानी भरने की कोशिश कर रहा था कि पांव फिसलने से बह गया। रोशन गड़िया ने बच्चे को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और करीब 50 मीटर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और खोजबीन शुरू की। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने और लोगों से बारिश के दौरान नदी किनारे न जाने की अपील की। हादसे के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश के पिता नारायण सिंह महानगर में निजी नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.