Latest Posts

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


रुड़की। पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और खुद को मृत साबित करने के लिए गंगनहर के किनारे अपने कपड़े और जूते छोड़ दिए थे, ताकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर फाइल बंद कर दे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। एक व्यक्ति ने दो माह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.