Latest Posts

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का गुस्सा चरम पर-


— आक्रोशित श्रमिकों ने किया पथराव , दो पुलिसकर्मी और कम्पनी का सुरक्षा गार्ड चोटिल

विकासनगर।सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह डिक्शन फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी और कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।पिछले दो दिनों से डिक्शन और विंडलास कंपनियों के श्रमिक वेतन वृद्धि और शोषण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कल भी भारी हंगामा हुआ था और आज यह और अधिक उग्र हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन श्रमिकों के भड़कने से हालात बिगड़ गए और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी।
इसी दौरान पास की ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड फैक्ट्री के श्रमिक भी हड़ताल पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे औद्योगिक क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।
जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन से वार्ता की और आश्वासन दिया कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि वेतन वृद्धि और श्रमिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
लगातार बढ़ते विरोध और टकराव से औद्योगिक क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं ताकि औद्योगिक गतिविधियां सामान्य हो सकें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.