रुड़की। सोशल मीडिया पर बहुजन समाज के नेताओं और विशेष समुदाय के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश महासचिव सुशील पाटिल के साथ कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सुशील पाटिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।


