Latest Posts

हज यात्रियों को दी ट्रेनिंग, दुआओं की गुजारिश


देहरादून। हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को बुधवार को मदरसा जामिया उल उलूम माजरा में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी, शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, मुफ्ती हुजैफा ने उन्हें हज के अरकान और उनको करने के तरीके के अलावा सावधानियां बताई। हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हज यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुफ्त टीकाकरण और मेडिकल कराया गया है। प्रदेश से 1362 और देहरादून से 472 यात्री हज यात्रा पर जा रहे है। इस दौरान उप निदेशक हरीश बसेड़ा, ईओ मोहम्मद आरिफ, मौलाना शाकिर, मुफ्ती ताहिर, मौलाना एजाज, मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना बुरहानुद्दीन, मास्टर अब्दुल सत्तार, पूर्व पार्षद आफताब आलम, मास्टर मुस्तकीम, तारिक हुसैन, गुलफाम शेख, इमरान, अब्दुल कादिर, इजहार आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.