Latest Posts

हरकी पैड़ी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि समझाने के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ने पर आमादा रहे और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक हाकम सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि हरकी पैड़ी स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में सहारनपुर, चमोली और मेरठ के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनवीर सिंह पुत्र नवाब सिंह, मोहित सिंह पुत्र चरण सिंह, विकास पुत्र जोध सिंह, कपिल कुमार पुत्र बालेश्वर सिंह और नकुल पंवार पुत्र सतेंद्र सिंह, सभी निवासी ग्राम जटौल, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर शामिल हैं। इनके अलावा जयवीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम कुंड बगड़ा, थाना नंदानगर घाट, जिला चमोली (हाल निवासी ओशो होटल, हरकी पैड़ी) तथा जोगिंद्र पुत्र सलेखचंद निवासी ग्राम शेखपुरी, थाना जानी, जिला मेरठ (हाल निवासी होटल जोधपुर, हरकी पैड़ी, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.