Latest Posts

हरशीला में बहुउद्देशीय शिविर, 430 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ


बागेश्वर। मुख्यमंत्री के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड कपकोट के राजकीय इंटर कॉलेज, हरशीला में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम, उद्योग समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
शिविर में कुल 490 लोगों ने भाग लिया। प्राप्त 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न सेवाओं से संबंधित 68 प्रमाण पत्र बनाए गए अथवा आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 430 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
मुख्यमंत्री राहत कोष से सात प्रभावित व्यक्तियों को कुल 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, उपजिलाधिकारी कपकोट, ग्राम प्रधान ममता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.