Latest Posts

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, 11 से 15 अगस्त तक घर-घर पहुंचेगी टोली


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला कार्यालय पाताल देवी में रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी सक्रियता के साथ इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक देवेंद्र नयाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक महिपाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत ने किया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि आगामी समय संगठन और चुनाव दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के दौरान टोली बनाकर प्रत्येक घर तक पहुंचना है और लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह करना है। उन्होंने अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक देवेंद्र नयाल ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर सुनियोजित ढंग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अंत में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और मनोनीत सभासदों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मनोज जोशी, रेखा आर्य, सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट, मनीष जोशी, प्रदीप नगरकोटी, संदीप भोजक, कैलाश गुरुरानी, देवाशीष नेगी, आनंद कनवाल, बिपिन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.