Latest Posts

हर बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता:गैरोला


विकासनगर। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूरे उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेलाकुई स्थित मंडल कैंप कार्यालय में शक्ति केंद्र संयोजकों और बीएलओ-दो की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पहुंचे दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि अभी की मेहनत ही आगामी चुनाव में जीत की नींव रखेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा समर्थित एक भी मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए।
इसके लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बैठक में विधायक ने भी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, नवीन ठाकुर, मातबर सिंह बिष्ट, यशपाल कैंतुरा, अनिल नौटियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.