Latest Posts

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला


बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, सामाजिक विभाजन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत दिए जा रहे बयानों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। टिहरी के केतन लाल प्रकरण से जुड़े युवक की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए संगठन ने इसे दुखद और अमानवीय घटना बताया। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत का अभिन्न अंग है और देवभूमि में देश के सभी नागरिकों का स्वागत है, लेकिन हथियारों का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों को भयभीत करने, दबाव बनाने अथवा उत्तराखंड की शांतिप्रिय संस्कृति को चुनौती देने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।
प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान के रूप में प्रस्तुत करने वाले बयान का भी विरोध किया। कहा कि भारत में सर्वोच्च स्थान संविधान का है और कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना ही बड़ा पद क्यों न रखता हो, संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी पहाड़ का आम नागरिक दो वक्त की रोटी को तरस रहा है। कांडा और कपकोट में 15-20 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने की योजनाएं इसका उदाहरण है। यदि यही पैसा स्थानीय कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटी उत्पादन, मंडी व्यवस्था, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लगाया जाता तो हजारों परिवारों की आय बढ़ सकती थी। इस मौके पर यूकेडी संरक्षक भुवन कांडपाल, हीराबल्लभ भट्ट, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सीए वरुण चंदोला, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीतू दानू, जिला महामंत्री पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.