Latest Posts

हेमंत बिष्ट को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद


अल्मोड़ा। बजरंग दल के पूर्व संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय हेमंत बिष्ट के आकस्मिक निधन पर नगर निगम सभागार में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि हेमंत बिष्ट बचपन से ही बजरंग दल से जुड़े रहे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण उल्लेखनीय था। उन्होंने बताया कि हेमंत बिष्ट ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने अल्प आयु में संगठन और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। नगर महापौर अजय वर्मा ने उन्हें ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। दीपक पांडे ने कहा कि हेमंत बिष्ट का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, अनूप शाह, हेमंत रावत, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र मेहता, सुरेश कांडपाल, जगत तिवारी, विनोद जोशी, कमला तिवारी, मीना तिवारी, पूनम रस्तोगी, मीना नेगी, शुभम रौतेला, आनंद भोज, इंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, कैलाश गुरुरानी, गुलजार खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.