Latest Posts

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला आयोजित, मदन कौशिक ने दिए निर्देश


अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में जनपद की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों की भूमिका और समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को लगातार तैयार रखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह सजग है, लेकिन अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों सभी को समान रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं तथा सरकार आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन प्रकाश चंद्र, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.