Latest Posts

धात संस्था ने 265 बच्चों को बांटी लेखन सामग्री


हल्द्वानी। आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से धात संस्था की ओर से मिशन अभिभावक अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर लोशज्ञानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 265 छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन व लेखन सामग्री निशुल्क वितरित की। संस्था के संस्थापक रवि कांत राजू ने लोगों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। यहां मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गंगा देवी, प्रधानाध्यापक अरुणा पाठक, सुनील सिंह, अनुज गुप्ता, दिनेश कुमार, निश्चय, मिथुन जायसवाल, जय प्रकाश नारायण, जागृति मंच की आशा वर्मा आदि रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.