Latest Posts

विद्यालयों में संचालित एसआईआर बूथों का किया निरीक्षण


रुद्रपुर। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में संचालित एसआईआर बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने बूथ पर स्कैनिंग के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश त्रुटियां मतदाताओं के नाम से संबंधित हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे निर्धारित तिथि पर बूथ पर उपस्थित होकर हाईस्कूल प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर त्रुटियों का निस्तारण करा सकते हैं। आयुक्त ने एईआरओ को निर्धारित तिथि और समय पर बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला, एईआरओ राजेश दुर्गापाल व असित आनंद सहित सुपरवाइजर और बीएलओ मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.