Latest Posts

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बूथ संख्या 55 का किया औचक निरीक्षण


रुड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने बुधवार को रुड़की विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-55 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बीएलओ से एसआईआर के तहत किए जा रहे सत्यापन कार्य, मतदाताओं से संपर्क, प्राप्त प्रपत्रों और अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही और अद्यतन रूप से दर्ज किया जाना चाहिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.