Latest Posts

सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा


अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सोमेश्वर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद हुकम सिंह बोरा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रीय बाजार से होते हुए मंत्री आवास तक पहुंचे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.