Latest Posts

राज्य स्तरीय बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड एवं एमएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा स्थित परीक्षा केंद्र का कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ राज्य नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, समन्वयक एवं परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, सहायक समन्वयक प्रो. रिजवाना सिद्दीकी और ऑब्जर्वर प्रो. एस.एस. पथनी मौजूद रहे। परिसर निदेशक ने परीक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जबकि डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने राज्यभर के परीक्षा केंद्रों की स्थिति से अवगत कराया। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने परीक्षा के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, परीक्षा अनुभाग, केंद्र व्यवस्थापकों, निरीक्षकों, संयोजकों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विश्वविद्यालय की ओर से इस प्रवेश परीक्षा के लिए राज्यभर में बीएड के 17 और एमएड के तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएड में पंजीकृत 5,804 अभ्यर्थियों में से 5,352 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 452 अनुपस्थित रहे। वहीं एमएड में पंजीकृत 60 अभ्यर्थियों में से 45 ने परीक्षा दी और 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यवेक्षक डॉ. साक्षी तिवारी, केंद्राध्यक्ष डॉ. धनी आर्या, डॉ. गौरव कर्नाटक, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी और विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी भी उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.